![]() Sahara Samay |
भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई
Live हिन्दुस्तान अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के एक सहयोगी का कहना है कि करजई अपने तीन दिन के भारत दौरे पर सैन्य सहायता की मांग करेंगे। करजई का दौरा उस वक्त हो रहा है जब अफगानिस्तान का पाकिस्तान के साथ सीमा पर विवाद चल रहा है। करजई के प्रवक्ता ऐमल फैजी ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे नई दिल्ली दौरे पर राष्ट्रपति पाकिस्तान के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि करजई अफगान सुरक्षा बलों को मजबूत करने में भारत की मदद मांगेगे। करजई के इस दौरे से पाकिस्तान परेशान हो सकता है क्योंकि वह इस बात का संदेह करता है कि अफगानिस्तान में भारत अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। एलपीयू ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और हामिद करजई के स्वागत की तैयारी पूरी की करजई की भारत यात्रा से पहले केरी ने की उनसे बात – Samay Live "भारत हमें हथियार भी दे" |
